मुंबई में पहलगाम के शहीदों के लिए श्रद्धांजलि यात्रा, मकरंद देशपांडे ने जताया विरोध
अभिनेता मकरंद देशपांडे ने 22 अप्रैल को जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों की निंदा की है। अभिनेता ने आज रविवार को मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आतंकी हमले में मारे गुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही ऐसे वक्त में सरकार का साथ देने की बात कही है। मुंबई में श्रद्धांजलि यात्रा का आयोजन कर मकरंद देशपांडे ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
मकरंद देशपांडे के अलावा कई अन्य लोग इस श्रद्धांजलि यात्रा में शामिल हुए। लोगों के साथ में तख्तियां लगी थीं, जिन पर लिखा था ‘एकजुट होकर हम हाथ में हाथ डाले खड़े हैं’। कुछ पर लिखा था, ‘एक देश एक धड़कन’।न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मकरंद देशपांडे ने कहा, ‘मैं इस घटना की निंदा करता हूं और सभी पीड़ितों को श्रद्धांजलि देता हूं। उन्हें उनके नाम और धर्म के आधार पर मार दिया गया, जो बहुत गलत है… हमें इस वक्त सरकार का साथ देना चाहिए। भारत सरकार द्वारा लिए गए किसी भी फैसले में उनका समर्थन करना चाहिए’।
पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने रविवार को इस भयानक आतंकी हमले के बाद कश्मीर का दौरा किया। उन्होंने देश भर के लोगों से कश्मीर जाने का आग्रह किया है। एएनआई से बात करते हुए अतुल कुलकर्णी ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया। साथ ही कहा कि कश्मीर के लिए करीब 90 फीसदी टूरिस्ट बुकिंग रद्द हो गई, इससे वे दुखी हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई से घटना पर चर्चा करने के बजाय उन्होंने समर्थन का संदेश देने के लिए व्यक्तिगत रूप से कश्मीर जाने का फैसला किया।
More Stories
जेल से सीधे शादी में! राजपाल यादव की भतीजी की शादी के लिए कोर्ट ने दिखाई दरियादिली।
चेक बाउंस मामले में जेल की सजा काट रहे बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव के लिए राहत की खबर...
जेल जाने से पहले राजपाल यादव ने लगाई गुहार, कोर्ट बोला- “पहले सरेंडर करो, फिर सुनेंगे”।
अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों दिलों को जीतने वाले अभिनेता राजपाल यादव कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। दिल्ली हाई...
सिनेमाघरों के बाद अब डिजिटल दुनिया में धमाका करेगी सनी देओल की सेना।
सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। 23 जनवरी 2026...
सनी देओल बने ‘टाइगर’ तो वरुण धवन ने दी करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस, सोशल मीडिया पर छाई ‘बॉर्डर 2’।
साल 1997 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म 'बॉर्डर...
अक्षय कुमार के काफिले से जुड़ा दर्दनाक एक्सीडेंट, पुलिस जांच में जुटी
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की कार एक बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह घटना उस समय हुई जब...
इंटीमेसी और सेल्फ लव पर बोलीं गीता कपूर—’क्या आप नहीं करते? फिर मेरे लिए ये टैबू क्यों?’
अपनी कोरियोग्राफी और जजिंग स्टाइल के लिए पहचानी जाने वाली गीता कपूर (52 वर्ष) अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा...

Average Rating