'द रिट्रीट भवन' महका खुशबुओं से, 60 से ज्यादा फूलों की किस्में कर रहीं स्वागत की तैयारी - Uttarakhand Samachar

राष्ट्रपति के शिमला दौरे से पहले द रिट्रीट (राष्ट्रपति भवन) में फूलों की बहार आ गई है। ट्यूलिप, गुलाब, लिली और हाइड्रेंजिया समेत 60 से अधिक किस्मों के फूलों भवन परिसर महक रहा है। राष्ट्रपति भवन में मंगलवार से उद्यान उत्सव की शुरुआत हो गई है। यह 20 अप्रैल तक चलेगा। फूलों की सजावट को देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी भी आ रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पांच प्रकार के ट्यूलिप लगाए गए हैं। यह पूरी तरह खिले हुए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 5 से 9 मई के दौरे से पहले राष्ट्रपति भवन का पूरा रंग-रोगन किया गया है।

भवन में मरम्मत का काम भी किया जा रहा है। सड़क पर मरम्मत कार्य किया गया है।  राष्ट्रपति भवन के मैनेजर संजू डोगरा ने बताया कि उद्यान उत्सव में सैलानी पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति के आने से पहले सारी तैयारियां की जा रही हैं।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *