5 करोड़ की लागत से विद्या समीक्षा केंद्र का निर्माण, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम
शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में उच्च शिक्षा के विद्या समीक्षा केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, यह उच्च शिक्षा का देश का पहला विद्या समीक्षा केंद्र होगा। करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाला यह केंद्र एक साल के भीतर तैयार होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, शीघ्र ही इसका मोबाइल एप लॉच किया जाएगा। जिसके दूसरे चरण में सरकारी के साथ-साथ अनुदानित और निजी विद्यालय एवं महाविद्यालय भी विद्या समीक्षा केंद्र से जुड़ेंगे। इससे पहले यह विद्यालयी शिक्षा तक सीमित था, लेकिन पहली बार है, जब किसी राज्य में उच्च शिक्षा में विद्या समीक्षा केंद्र की स्थापना हो रही है।
राज्य सरकार तकनीकी का अधिक से अधिक प्रयोग कर मानवीय और भौतिक संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की दिशा में प्रयास कर रही है। उच्च शिक्षा सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा, विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से सिर्फ छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति की ही नहीं बल्कि उसके डाटाबेस से गैप एनालिसिस कर नीति निर्माण में सहायता प्राप्त होगी।
यह एक समग्र अवधारणा के साथ कार्य करेगा। कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल, निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ अंजू अग्रवाल, प्रो. एमएसएम रावत, प्रो केडी पुरोहित, डाॅ एएस उनियाल, डाॅ ममता ड्यूडी नैथानी, प्रो. दीपक कुमार पाण्डेय मौजूद रहे।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating