हिमाचल प्रदेश: शोघी से मैहली जाते समय कार की खाई में गिरने से मां-बेटी सहित चार की मौत
हिमाचल प्रदेश:- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शोघी-आंनदपुर-मैहली बाईपास पर मंगलवार रात सड़क हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब कार सवार शोघी की तरफ से मैहली आ रहे थे। इसी दौरान शील गांव के पास पुल के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 फीट की गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान रूपा सूर्यवंशी (45) पत्नी भगवान दास, प्रगति (15) पुत्री भगवान दास, मुकुल (10) पुत्र हेतराम निवासी जानकी निवास नवबहार और जय सिंह नेगी (40) पुत्र पद्मदेव नेगी निवासी अंबिका कॉटेज ओमकार लॉज संजौली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे हुआ। शोघी से मैहली की ओर आ रही कार शीलगांव के पास पुल के समीप मोड़ से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण ढांक से खाई में उतरने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए एसडीआरएफ और अग्निशमन के कर्मचारियों को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। जब तक बचाव दल गहरे खाई में पहुंचा, तब तक चारों दम तोड़ चुके थे।
अंधेरे में दल ने मुश्किल से शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया और देर रात पोस्टमार्टम के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। हादसा कैसे हुआ, अभी इसके बारे में फिलहाल कोई पता नहीं चला है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
More Stories
विमल नेगी केस: सीबीआई की टीम सोमवार को मुख्यालय से ले सकती है अहम दस्तावेज
चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई ने पावर कॉरपोरेशन के तीन कर्मचारी को सीबीआई कार्यालय बुलाकर जांच को...
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का शिमला प्रवास संपन्न, सड़क मार्ग से पहुंचीं चंडीगढ़
करीब एक सप्ताह पहले शिमला प्रवास पर आईं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को शिमला से वापस...
हिमाचल में राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन तैयारियों की परखी गई क्षमता
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से शुक्रवार को प्रदेश भर में 9वां...
मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला में मेधावियों को किया सम्मानित, बांटे उत्कृष्टता पुरस्कार
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट...
सेना के सम्मान में सोलन एकजुट, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जेपी नड्डा भी रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी सोलन जिला द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के विशेष कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश...
हिमाचल में सचिवालय की सुरक्षा बढ़ी: अब आसानी से नहीं मिलेगी एंट्री!
हिमाचल प्रदेश: सचिवालय में प्रवेश को लेकर नियम सख्त हो गए है। सचिवालय प्रशासन ने नए नियम जारी किए हैं...

Average Rating