अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं द्वारा उत्तराखंड के कई जिलों में प्रदर्शन
अग्निपथ योजना को लेकर जहां सारे देश में युवाओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा हैं वही उत्तराखंड में भी अग्निपथ योजना का विरोध शुरू हो गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, खटीमा, चंपावत जिलों में युवाओं ने इसके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क जाम कर योजना के खिलाफ अपना विरोध जताया।
चंपावत में अग्निपथ योजना का विरोध
चंपावत में आज युवा प्रदर्शनकारी मोटर स्टेशन से गोलज्यू दरबार पहुंचे। युवाओं ने मांग की है कि सरकार पहले की तरह स्थायी रूप से सेना में भर्ती करें। युवाओं को कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल का समर्थन मिला। प्रदशर्नकारियों ने मोटर स्टेशन में सरकार का पुतला फूंका।
बागेश्वर में भी अग्निपथ योजना का विरोध
बागेश्वर में भी केंद्र की सैन्य भर्ती की नई अग्निपथ स्कीम का विरोध हो रहा है। वहीं आज युवाओं ने जिला मुख्यालय पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार की इस योजना को युवाओं के साथ विश्वासघात बताया।
टनकपुर में भी अग्निपथ योजना का विरोध
सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ टनकपुर में भी युवाओं ने आक्रोश जताते हुए बाजार भर में जुलूस निकाला। उन्होंने टैक्सी स्टैंड से रोडवेज बस अड्डा, राजाराम चौराहा, चड्ढा चौराहा, मोतीराम चौराहा, तुलसीराम चौराहा, पिथौरागढ़ चुंगी से लेकर पीलीभीत चुंगी तक जुलूस निकाला।
इस दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी की। आक्रोशित युवाओं ने तमाम चौराहों में कई देर तक यातायात भी रोका। हालांकि पुलिस ने कई बार रोकने का प्रयास किया।

More Stories
मतदाता सूची में सुधार की कवायद तेज, नैनीताल में बड़े अधिकारियों के घर भी पहुंचा SIR नोटिस
नैनीताल:- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूचियों के...
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...

Average Rating