मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कसा व्यंग कहा कांग्रेस को बजट निराशाजनक ही लगने वाला है
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने गैरसैण सत्र की आड़ में प्रदेश सरकार के बजट की आलोचना करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमेशा पृथक राज्य निर्माण के खिलाफ रहने वाले कांग्रेसी नेता अब गैरसैंण के विकास का रोना रो रहे हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेस के नेताओं को बजट निराशाजनक नजर आता है क्योंकि अंतयोदय परिवारों के लिए मुफ्त 3 सिलेन्डर, सभी वर्ग के छात्रों को मुफ्त पुस्तकें, गौ संरक्षण, नन्दा गौरा योजना, एससी एसटी पिछड़े वर्ग किसानों समेत अन्य कमजोर तबके के लिए बजट में प्रावधान करना उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है ।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा उठाए जा रहे गैरसैंण सत्र व गैरसैण के विकास के मुद्दे पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए विपक्ष को सकारात्मक सुझाव रखने चाहिए, लेकिन वह गैरसैंण को ढाल बनाकर राजनैतिक अस्तित्व को बचाने की फिराक में है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने व्यंग कसते हुए कहा कि कांग्रेस को बजट निराशाजनक ही लगने वाला है क्योंकि उनके लिए राज्य की मातृ शक्ति, गरीब, पिछड़े-शोषित वर्ग, किसानो, छात्रों, पूर्व सैनिकों समेत राज्य के विकास में लगे समाज के सभी तबके, वोट बैंक से अतिरिक्त कुछ नहीं हैं । उन्हें अपने सत्ताकाल की बड़ी बड़ी कागजी योजनाओं में मोटा मोटा कमीशन वाला बजट ही पसंद आता है ।

More Stories
Bageshwar Weather Alert: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार 5 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर...
Uttarakhand BJP Meeting: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, दिल्ली में होगा बड़ा मंथन
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा के लिए बुधवार का दिन संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से अहम रहने वाला है। प्रदेश भाजपा का...
मतदाता सूची में सुधार की कवायद तेज, नैनीताल में बड़े अधिकारियों के घर भी पहुंचा SIR नोटिस
नैनीताल:- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूचियों के...
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...

Average Rating