चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना का काम शुरू, दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर जाम की समस्या से मिलेगी निजात

Read Time:6 Minute, 18 Second

नोएडा:-  दिल्ली नोएडा को आपस में जोड़ने वाला चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने पूजा-अर्चना कर विधि विधान के साथ इस कार्य को शुरू करा दिया गया है। हालांकि, वर्ष 2019 में भी इसका काम शुरू हुआ था। उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजना की शिलान्यास किया था।  इसके बाद फाउंडेशन और पाइलिंग के बाद फंड की कमी से काम रोका दिया गया। करीब 79 करोड़ रुपये एलिवेटेड रोड निर्माण पर खर्च किए गए थे। 892 करोड़ खर्च कर तीन वर्ष में तैयार होने वाली परियोजना को 296 पिलर पर खड़ा किया जाएगा। जब यह परियोजना पूरी होगी, दिल्ली से नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले 10 लाख वाहनों की राह आसान होगी। साथ ही उन्हें प्रतिदिन राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल व फिल्म सिटी यातायात जाम से नहीं जूझना होगा, पूरी तरह से निजात मिल जाएगी।

वर्तमान में जनरल ऑफ अरेंजमेंट ड्राइंग के आधार पर उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड ने एजेंसी से परियोजना का काम शुरू करवाया है। पहले पिलर के लिए बुनियाद बनाने का काम होगा। इसके बाद ऊपर का काम आईआईटी से डिजाइन अप्रूवल के बाद किया जाएगा।  प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि डिजाइन में यदि कोई बदलाव आता है तो सेतु निगम उसी आधार पर निर्माण करेगा। स्वायल टेस्टिंग रिपोर्ट आने के बाद काम तेजी से किया जाएगा। परियोजना के तहत छह लेन की इस एलिवेटेड रोड को 296 पिलर पर बनाया जाना है। निर्माण कंपनी उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड ने 17 दिसंबर 2024 को ठेकेदार कंपनी एमजी कंस्ट्रक्शन को कार्य अवार्ड किया। ठेकेदार के पास निर्माण पूरा करने के लिए तीन साल का समय होगा।  इस मौके पर प्राधिकरण ओएसडी महेंद्र प्रसाद, उपमहाप्रबधक सिविल विजय कुमार रावल, वर्क सर्किल दो कपिल देव सिंह, एपीई रति राम, उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड महाप्रबंधक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह रोड चिल्ला से पीछे मयूर विहार फ्लाईओवर से जुड़ेगा, जिससे एक्सप्रेसवे पर आने-जाने के लिए एक नया लिंक बन जाएगा। एलिवेटेड रोड पर चढ़ने-उतरने के लिए छह जगह लूप बनाए जाएंगे। दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर की तरफ से आते समय सेक्टर-14-उद्योग मार्ग की ओर उतरने के लिए लूप बनेगा। इस लूप के दूसरी तरफ सेक्टर-15ए के पास से इस पर चढ़ने के लिए लूप बनाया जाएगा। डीएनडी की तरफ से आने वाले एमपी वन रास्ते पर सेक्टर-16 की तरफ उतरने व सेक्टर-16 ए फिल्म सिटी की तरफ चढ़ने के लिए लूप बनेगा। अगला लूप फिल्म सिटी समाप्त होने पर उतरने के लिए बनाया जाएगा। यहां से सेक्टर-18 के सामने से होते हुए एमपी टू एलिवेटेड रोड की ओर जा सेकेंगे। इसी तरह जीआइपी माल के थोड़ा आगे जाकर चढ़ने के लिए लूप बनेगा।

अक्टूबर 2023 में उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड ने बढ़ती सामग्री लागत और टेंडर कास्ट का हवाला देकर संशोधित बजट 940 करोड़ का पेश किया। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी लेकिन, नोएडा प्राधिकरण और राज्य सरकार को टेंडर को अंतिम रूप देने से पहले कई बार पुनः अनुमोदन की आवश्यकता थी, जिसके बाद बजट में संशोधन किया गया। अब यह एलिवेटेड रोड कुल 892 करोड़ 75 लाख 34 हजार रुपये में बनाया जा रहा है।

चिल्ला एलिवेटेड रोड की यह स्थिति

  • दिल्ली और नोएडा के बीच यातायात जाम को कम करने के लिए वर्ष 2012 में परियोजना की फिजिबिलिटी तैयार की गई थी।
  • एलिवेटेड रोड 9 किलोमीटर लंबी बननी है। परियोजना के प्रारंभिक फेज में इसकी कुल लागत 605 करोड़ रुपये थी।
  • वर्ष 2018 में दिल्ली सरकार से मंजूरी मिली, जनवरी 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी आधारशिला रखी।
  • लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से बजट जारी करने में देरी, गेल गैस पाइपलाइन के पुन: मार्ग और डिजाइन में बदलाव के कारण काम रोक दिया गया।
  • कोविड के दौरान देरी को और बढ़ा दिया, परियोजना मार्च 2020 में रुक गई। अब तक केवल 13 प्रतिशत निर्माण कार्य हुआ, नोएडा प्राधिकरण की ओर से 79 करोड़ खर्च किया।
  • निर्माण कंपनी सात प्रतिशत कम दर पर टेंडर हासिल किया।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *