माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान ओरी अवात्रामणि पर शराब सेवन का आरोप, केस दर्ज
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वे हाल ही में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे। अपनी इस धार्मिक यात्रा के दौरान उन पर कटरा के एक बेस कैंप में शराब का सेवन करने का आरोप है। ओरी और आठ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ‘जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, कटरा स्थित एक होटल में कथित तौर पर शराब पीने के आरोप में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है’। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर के बेस कैंप में शराब पीने के आरोप में ओरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ओरी के अलावा आठ अन्य लोगों पर भी केस हुआ है। इनमें एक रूसी नागरिक शामिल है। कानून के अनुसार, इस तीर्थ क्षेत्र में शराब और मांसाहारी भोजन का सेवन सख्त वर्जित है। माता वैष्णो देवी दर्शन की अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान ओरी ऐसी गलती कर बैठे कि अब उनकी गिरफ्तारी की नौबत आ गई है। ओरी की एक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद ऐसा हुआ। ओरी ने कटरा के एक होटल में शराब पीने की अपनी फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
ओरी और अन्य लोगों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। साथ ही जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में ओरी और अन्य के खिलाफ केस कटरा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है। ओरी के अलावा अन्य आरोपियों की पहचान दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और एक रूसी नागरिक अनास्तासिला अर्जामास्किना के रूप में हुई है।
More Stories
सोशल मीडिया पर भूमि और उनकी टीचर के बीच छिड़ी बहस
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विरोध प्रदर्शन के...
विरोध प्रदर्शन में भाषा की मर्यादा पर भूमि पेडनेकर का बड़ा बयान
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र...
सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की सलमान खान ने की अपील
छात्र आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अभिनेता सलमान खान ने पहले छात्रों के...
वृंदावन में विराट-अनुष्का को देखने उमड़े फैंस, सुरक्षा टीम ने संभाली स्थिति
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज...
जेल से सीधे शादी में! राजपाल यादव की भतीजी की शादी के लिए कोर्ट ने दिखाई दरियादिली।
चेक बाउंस मामले में जेल की सजा काट रहे बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव के लिए राहत की खबर...
राजपाल यादव के जीवन का सबसे कठिन दौर; जेल के भीतर कैदियों की बदली जिंदगी।
अपनी शानदार अदाकारी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले राजपाल यादव के लिए पिछला कुछ समय मुश्किलों भरा रहा...

Average Rating