रायपुर सर्विस सेंटर में लूट करने वाला बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा, पैर और हाथ में लगी गोली
रायपुर सर्विस सेंटर में लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। बदमाश के पैर और हाथ में गोली लगी है। रानीपोखरी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार बदमाश चेकिंग बैरियर पर रुकने के बजाय जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दी। मुठभेड़ में बदमाश के पैर व हाथ में गोली लग गई। बदमाश के साथ एक अन्य भी गिरफ्तार किया गया है। शहर से देहात तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहाथा। बदमाशों की पहचान साहिल (22) निवासी मोहल्ला सासनगंज थाना चांदपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश और कामिल (50) निवासी मोहल्ला सासनगंज थाना चांदपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
होली से तीन दिन पहले रायपुर क्षेत्र में जनसेवा केंद्र में हुई लूट के आरोपियों को पुलिस ढूंढ रही थी। इस बीच जन सेवा केंद्र की घटना के दौरान की सीसीटीवी फुटेज सामने आई। इसमें दिख रहा था कि किस तरह से तीन बदमाशों ने महज 50 सेकेंड में संचालक को हथियारों के बल पर लूटा। संचालक काउंटर के ऊपर से उतरते हुए बदमाशों के पीछे भागे लेकिन बदमाश वहां से भाग निकले। इस बीच बदमाशों ने अपने स्कूटर से उन्हें टक्कर मारकर गिरा भी दिया।
सीटीवी फुटेज में दिख रहा था कि वहां पर लूट से चंद मिनट पहले एक महिला अपने किसी काम से वहां पहुंची थी। इसके तत्काल बाद करीब 3.57 बजे एक युवक बिना मास्क लगाए वहां पहुंचा और अपना मोबाइल संचालक अरुण पाल को दिखाने लगा। लेकिन, उस वक्त अरुण पाल अपने लैपटॉप में कुछ वीडियो देख रहे थे। इसी बीच दो बदमाश मास्क लगाए वहां पहुंचे और उन्हें बंदूक दिखाकर डराने लगे।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating