बिहार में स्वास्थ्य सेवा के लिए 11,925 पदों पर भर्ती की जाएगी, मंत्री ने दी जानकारी
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार 12 लाख सरकारी नौकरी देने के संकल्प को पूरा करने का काम बहुत तेजी से काम कर रही है। पुलिस महकमे में 19 हजार 838 पद पर सिपाही की बहाली घोषणा के बाद अब एक और विभाग में बंपर वैकेंसी निकली है। बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इसका एलान किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के सरकारी अस्पतालों में 11925 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फार्मासिस्ट, एक्सर-रे व ईसीजी, टेक्नीशियन, प्रयोगशाला प्रौवधिक, शल्य कक्ष सहायक, ड्रेसर के पदों पर बहाली होगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग को लेटर भेजा गया है। मंत्री ने कहा कि जल्दी ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि 11925 पदों में से बिहार फार्मासिस्ट संवर्ग के 2 हजार 473 पद पर बहाली होगी। स्वास्थ्य विभाग ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है। जल्द ही बहाली प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग मानव बल की संख्या बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाएं उन्नत प्रदान करने की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है।
स्वास्थ्य और पुलिस समेत नीतीश सरकार कुल 64 हजार 872 पदों पर नियुक्ति करेगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। इसमें बिहार लोक सेवा आयोग 16,543 पद और बिहार कर्मचारी चयन आयोग 12 हजार 437 पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। वहीं बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से 29 हजार 735 पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसा भेजे जाने का लक्ष्य रखा गया है। जल संसाधन विभाग में 2231 पदों पर भर्ती होगी। इनमें इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंड इंजीनियर, क्लर्क, परिचारी और ड्राइवर शामिल हैं।
More Stories
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...
Explainer: क्यों गिर रहे हैं IT शेयर? क्या AI वाकई छीन लेगा सॉफ्टवेयर कंपनियों की ‘प्राइसिंग पावर’?
भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। आईटी सेक्टर (IT Sector) में...
जम्मू-कश्मीर: खन्नीटॉप में सेना की बस खाई में गिरने से मचा हड़कंप, 17 जवान थे सवार।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से आज एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ के खन्नीटॉप इलाके में...
क्या टाटा की एयर इंडिया को मिला था ‘खराब’ विमान? बोइंग 787 की क्वालिटी और इंजीनियरिंग पर उठे गंभीर सवाल।
पिछले साल 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे ने...
जम्मू-कश्मीर के चतरू में ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की घेराबंदी तेज।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक...

Average Rating