सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को दी निर्देश, दिल्ली दौरे की पूरी रिपोर्ट करना होगा साझा
उत्तर प्रदेश:- सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बैठक के बहाने बार-बार दिल्ली जाने वाले अफसरों के दौरे पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि अब से कोई भी अधिकारी सक्षम स्तर से अनुमति लेने के बाद ही प्रदेश के बाहर जाए। उन्होंने कहा, दिल्ली में किसी मीटिंग में कौन सा अधिकारी जा रहा है, उसकी पूरी रिपोर्ट से उन्हें भी अवगत कराया जाए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सभी मंत्रियों के साथ विभागीय कामकाज की समीक्षा के दौरान यह बात कही।
सीएम ने मंत्रियों से भी कहा कि वह भी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में लगातार समीक्षा करें। इसके अलावा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ’10 खरब’ करने को ध्यान में रखकर लगातार बैठकें करने और योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। गन्ना, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, परिवहन समेत करीब आधा दर्जन विभागों की मासिक समीक्षा बैठक न किए जाने पर भी मुख्यमंत्री ने असंतोष जताया। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जनता के बीच महाकुंभ के बारे में चर्चा करें। वीडियो भी दिखाएं और लोगों को सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में बताएं।
बैठक में मुख्यमंत्री को महाकुंभ से संबंधित उस वीडियो को भी दिखाया गया। उसे जनता को दिखाने के लिए तैयार कराया गया है। सीएम ने कहा कि 25 मार्च को प्रदेश सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसलिए सभी मंत्री जनता के बीच सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को बताएं। जनता की समस्याओं की सुनवाई करें और उसका समाधान कराएं।
More Stories
योगी सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 47 हजार करोड़ से ज्यादा उद्योग-ग्राम विकास-ऊर्जा पर
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया।...
UP Rain News: लखनऊ में भारी बारिश से जलभराव, आशियाना-गोमतीनगर समेत कई इलाके प्रभावित
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के बाद कई जिलों में बारिश का दौर तेज हो...
CM Yogi vs Opposition: राम मंदिर मुद्दे पर विधानसभा में बढ़ा सियासी विवाद, योगी ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम...
UP News: प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मंजूरी, लखनऊ-नोएडा में बनेंगे यू-हब
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण...
योगी सरकार का पहला Supplementary Budget आज, किसानों और कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती है राशि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला...
2027 चुनाव से पहले भाजपा सर्वे से बढ़ी हलचल, कई विधायकों पर टिकट कटने की चर्चा
मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कराए जा रहे...

Average Rating