आबकारी नीति में शराब और भांग की दुकानों का लाइसेंस ई-लॉटरी से देने पर एक लाख आवेदन
आबकारी नीति में शराब और भांग की दुकानों का ई लॉटरी के जरिये लाइसेंस देने के नियम के बाद बीते 10 दिन में एक लाख आवेदन आ चुके हैं। देशी मदिरा, कंपोजिट शॉप, माडल शॉप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी के माध्यम से आवंटन के लिए रविवार शाम तक कुल 1,09,514 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए, जिससे विभाग को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 572.20 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।
आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने बताया कि नई आबकारी नीति के अंतर्गत प्रदेश की समस्त 27,308 देशी मदिरा, कपोजिट शॉप, माडल शॉप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई लाटरी के लिए पंजीकरण 14 फरवरी से शुरू हो चुका है। वहीं 17 फरवरी से पंजीकरण के साथ आवेदन भी शुरू हो गये हैं। पंजीकरण तथा आवेदन 27 फरवरी की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। लाटरी की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन है। आवेदक के लिए समस्त अभिलेख एवं प्रोसेसिंग फीस भी ऑनलाइन ही जमा किए जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ई लाटरी 6 मार्च को खोली जाएगी।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating