25 जनवरी की मतगणना में मौसम रहेगा साफ, ठंड में हल्की राहत
निकाय चुनाव के दिन मौसम ने खूब साथ दिया। मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम शुष्क रहने से ठंड से राहत मिली तो लोग मतदान के लिए घरों से बाहर निकले। वहीं, मतगणना के दिन भी आसमान साफ रहने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि, प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। मैदानी इलाकों में तो अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।
यही वजह रही कि रात में भी न्यूनतम तापमान अधिक रहने से मौसम सुहाना रहा। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, आने वाले दिनों की बात करें तो 27 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे पहले 25 जनवरी को मतगणना होनी है। ऐसे में इस दिन भी प्रदेशभर में आसमान साफ रहने से प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं को जश्न मनाने में सहूलियत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि विंटर बारिश कम होने और मौसम के बदले पैटर्न के चलते इस तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating