बुलंदशहर में फैक्टरी हादसा: गैस लीक से दो की मौत, एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती
यूपी के बुलंदशहर स्थित सिकंदराबाद की बीएटीएक्स एनर्जीज कंपनी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां गैस रिसाव होने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई है, वहीं तीसरे को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे। वहीं मर्तक के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
दो अस्पताल लेकर गई पर नहीं बची जान
जानकारी के अनुसार फैक्टरी में ट्रायल चल रहा था। बॉयलर में गैस सिलेंडर लगाने के दौरान अधिक मात्रा में गैस का रिसाव होने के कारण गुलावठी क्षेत्र के गांव बसाईच निवासी सत्येंद्र 21 वर्ष पुत्र गजेंद्र, संभल मुरादाबाद निवासी अंशुल चौहान व गिरीश बेहोश हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नोएडा के कैलाश से फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सत्येंद्र व अंशुल चौहान की मौत हो गई।
परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांत
वहीं गिरीश का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंचे सत्येंद्र के परिजनों ने शव को फैक्टरी पर लाने और प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर गेट के बाहर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
More Stories
योगी सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 47 हजार करोड़ से ज्यादा उद्योग-ग्राम विकास-ऊर्जा पर
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया।...
UP Rain News: लखनऊ में भारी बारिश से जलभराव, आशियाना-गोमतीनगर समेत कई इलाके प्रभावित
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के बाद कई जिलों में बारिश का दौर तेज हो...
CM Yogi vs Opposition: राम मंदिर मुद्दे पर विधानसभा में बढ़ा सियासी विवाद, योगी ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम...
UP News: प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मंजूरी, लखनऊ-नोएडा में बनेंगे यू-हब
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण...
योगी सरकार का पहला Supplementary Budget आज, किसानों और कर्मचारियों के लिए बढ़ सकती है राशि
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला...
2027 चुनाव से पहले भाजपा सर्वे से बढ़ी हलचल, कई विधायकों पर टिकट कटने की चर्चा
मुरादाबाद:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कराए जा रहे...

Average Rating