सीएम धामी 13 जून को ले सकते हैं शपथ , शपथ ग्रहण समारोह की शुरू हुई तैयारी|

Read Time:1 Minute, 45 Second

मुख्यमंत्री धामी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो गई है, 13 जून को शपथ ले सकते हैं।

चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो गई है।14 जून से बजट सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री 13 जून को विधानसभा सदस्य पद की शपथ ले सकते हैं।

बजट सत्र से पहले 13 जून को विधानसभा सदस्य पद की शपथ ले सकते हैं। विधानसभा स्थित स्व. प्रकाश पंत भवन के सभागार में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। हालांकि अधिकारिक तौर पर शपथ की तारीख तय होनी बाकी है। विधानसभा सचिवालय की ओर से शपथ ग्रहण की तैयारी की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की ओर से मुख्यमंत्री को विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री चंपावत उपचुनाव जीत कर सदस्य निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *