कॉलोनी में तेंदुए की दहशत, दो कुत्तों का शिकार किया, एक को उठा ले गया - Uttarakhand Samachar

पीडब्ल्यूडी कॉलोनी तल्ला थपलिया अल्मोड़ा में बीती रात एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने कॉलोनी में दो कुत्तों का शिकार किया। तेंदुए के आबादी की ओर बढ़ती सक्रियता से कॉलोनी वासियों में भारी दहशत है। तेंदुए के कॉलोनी में घुसने और कुत्तों को उठाकर ले जाने की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कॉलोनी वासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *