कड़ाके की ठंड में हल्की धूप से मिली राहत, मौसम में कल से हो सकता है फिर बदलाव - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। सुबह और शाम को हल्का कोहरा छा रहा है, वहीं पाला भी हो रहा है। जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं, दिन में हल्की धूप राहत भी दे रही है। वहीं, देहरादून में पिछले दो-तीन दिनों से धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली हैं। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दो जनवरी को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस था। दो दिनों के बाद यह तापमान बढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस है।

कल फिर करवट ले सकता है मौसम

कल यानि छह और सात जनवरी को मौसम फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों में बारिश होने की संभावना है। मौसम के बार-बार करवट बदलने से राजधानी का एक्यूआई भी प्रभावित हो रहा है। जहां शुक्रवार को देहरादून का एक्यूआई 190 था वहीं अब 100 से 125 हो गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *