चेतन की बर्थडे पार्टी के बाद की खुशी पल भर में ग़म में बदल गई, गड्ढे में गिरने से मौत, दोस्त घायल
भीमताल के मेहरागांव में सड़क के गड्ढे से स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी जिससे 11वीं के छात्र की मौत हो गई, पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया।
मेहरागांव निवासी मदन सिंह का पुत्र चेतन (16) निजी स्कूल में 11वीं का छात्र था। शनिवार को चेतन की बहन का बर्थडे था। बर्थडे पार्टी के बाद वह अपने दोस्तों के साथ रात करीब 11 बजे दो दोपहिया वाहनों से घूमने निकले। स्कूटी पर चेतन के साथ ईशान बैठा था, जबकि दूसरे वाहन पर दो अन्य दोस्त थे। घर से आधा किमी आगे पहुंचने पर एक गड्ढे में स्कूटी का पहिया चला गया और स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई। चेतन का सिर सड़क किनारे एक पत्थर से टकराया जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया, जबकि ईशान भी घायल हो गया। दोनों को उनके दोस्त और स्थानीय लोग भीमताल सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने चेतन को मृत घोषित कर दिया। ईशान को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
लोनिवि पर फूटा गुस्सा
स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए लोनिवि की ओर से सड़क किनारे हुए गड्ढों को जिम्मेदार ठहराया है। क्षेत्र के वीरू मेहरा ने कहा कि यहां यह गड्ढा काफी समय से है, जिसे मिट्टी से भर दिया गया था। बारिश में मिट्टी बहने से फिर से गड्ढा हो गया था। लोनिवि के जेई केके पाठक ने पुष्टि की कि मिट्टी बहने से फिर से सड़क पर गड्ढा हो गया था। रविवार को फिर उसे मिट्टी से भर दिया गया।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating