‘केसरी 2’ का ट्रेलर सामने आया, जलियांवाला बाग की दर्दनाक घटना पर आधारित है फिल्म - Uttarakhand Samachar

आज गुरुवार, 3 अप्रैल को अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी 2’ का ट्रेलर जारी हुआ है। इससे पहले निर्माताओं ने अक्षय कुमार की फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसके जरिए यह बताया गया था कि फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। वहीं, अब निर्माताओं ने इसका बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर कहानी की झलक साझा की, जिसमे दिल को झकझोर कर रख देने वाले दृश्य दिखाई दिए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *