कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बेहोश, स्थिति गंभीर
देहरादून:- विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन कूच करने पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से बड़ी संख्या में राजभवन के लिए कूच करने जाते कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बेहोश हो गए।
पुलिस ने हाथी बड़कला बैरियर के पास राज भवन के लिए निकले कांग्रेसियों को बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसी पहले बैरियर पारकर अंतिम बैरियर तक पहुंच गए। यहां पुलिस के साथ कांग्रेसियों की तीखी झड़प हुई। बल प्रयोग कर कांग्रेसियों को पुलिस अंतिम बैरियर से हटाया। पुलिस जब मुख्य बैरियर से कांग्रेसियों हटा रही थी तभी करन माहरा बेहोश हो गए। कांग्रेसियों ने उनपर पानी के छींटे डाले। करीब पांच मिनट बाद उन्हें होश आया।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating