नया बाजार में लगी आग, गांधी आश्रम समेत चार दुकानें जल गईं, अफरा-तफरी मची

Read Time:1 Minute, 0 Second

हल्द्वानी के नया बाजार में रविवार रात को भीषण आग्निकांड हो गया। चार दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही, लेकिन आग बेकाबू होती जा रही है। मौके पर नगर निगम की जेसीबी को भी बुलाया गया है। आग लगती देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, घटना रात करीब आठ बजे की है। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड लगभग 8:40 बजे यहां पहुंची। तब तक आग ने चार दुकानों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। बताया जा रहा है कि एक जूते की दुकान, एक अटैची की दुकान, एक कपड़े की और साथ में गांधी आश्रम भी स्वाहा हो गया।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *