पॉलीथिन बनाने वाली फैक्टरी में आग, दमकल की टीम ने कड़ी मेहनत से पाया काबू
मुंडयाकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पॉलिथीन बनाने की कंपनी में कल देर रात करीब 10 बजे धमाकों के साथ भीषण आग लग गई। कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही आग की लपटों से हड़कंप मच गया। 10 से अधिक दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास करती रहीं। आसपास दर्जन भर अन्य फैक्टरियों को आग चपेट में ले सकती है इसलिए उन्हें खाली करा दिया गया है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में उत्तम शुगर मिल के सामने स्थित इंडस्ट्रियल एरिया बागला पॉली फिल्म्स नाम से काफ़ी साल से स्थापित फैक्टरी है। रविवार रात को अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि छुट्टी के चलते अधिकांश कर्मचारी नहीं थे। जो अंदर थे वे बाहर की ओर दौड़ पड़े।
सुरक्षाकर्मियों ने आग लगने की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद दमकल विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, लेकिन देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और लापटें असमान में उठने लगीं। तभी धमाके शुरू हो गए। आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
आग का विकराल रूप देख आसपास से दमकल की दस गाड़ियां बुलाई गईं। सूचना मिलने पर मंगलौर पुलिस की टीम भी पहुंच गई। आनन फानन में आसपास की कंपनी के कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। आग बुझाने का काम जारी है। आसपास की कंपनियों की बिजली काट दी गई है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating