गुरुवार रात मंगलौर में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत, 5 गंभीर घायल
रुड़की:- गुरुवार देर रात मंगलौर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बारातियों से भरी स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि, पांच बाराती गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ मंगलौर विवेक कुमार सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार मनीष पुत्र बृजेश निवासी इख्तारपुर थाना दौराला मेरठ की बारात सोनम पुत्री धर्मपाल मकान नंबर 159 पूर्वी दीनदयाल चंद्रपुरी रुड़की के घर आ रही थी। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे बारात की एक गाड़ी स्कॉर्पियो, जिसमें 10 लोग सवार थे, गुड़ मंडी मंगलौर के पास अचानक डिवाइडर पर चढ़ने के कारण सड़क पर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों को थाना मोबाइल, पीसी और 108 एवं राहगीरों की मदद से सक्षम हॉस्पिटल मंगलौर और सिविल हॉस्पिटल रुड़की भेजा गया। सिविल अस्पताल और सक्षम हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दो व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया।
मृतक
- सुजल पुत्र सतीश निवासी इख्तियारपुर दौराला मेरठ उम्र 17 वर्ष
- सोनू पुत्र मुकेश निवासी कटवी थाना शाहपुर, मेरठ
- वंश पुत्र अमित निवासी इख्तियारपुर, मेरठ
- एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई
घायल
- मुकुल पुत्र सुदेश निवासी कुटवा कुटवी, थाना शाहपुर, मेरठ
- काशी पुत्र विजय उम्र 30 वर्ष (हालत गंभीर)
- तुषार पुत्र सतीश उम्र 22 वर्ष
- अमित पुत्र अमरपाल उम्र 22 वर्ष
- दीक्षांत पुत्र जोगिंदर उम्र 20 वर्ष
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating