मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों की बैठक में महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि पर लगाई मुहर
बिहार:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपचुनाव के वोटिंग के बाद मंत्रियों की विशेष बैठक बुलाई। बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता के इजाफे के प्रस्ताव पर मुहर लगाने की सूचना मिल रही है। यानी अब सरकारी कर्मियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई। इसका लाभ 1 जुलाई 2024 से मिलेगा और कर्मियों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा। इस इजाफे के बाद टोटल डीए 53% हो जाएगा। फिलहाल 49% महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि तीन फीसदी डीए का लाभ सातवें वेतनमान के कर्मियों को मिलेगा। राज्य में सातवें वेतनमान में लगभग छह लाख कर्मचारी हैं। सरकारी स्कूलों में भी शिक्षकों की संख्या करीब पांच लाख हैं, जबकि पेंशनधारियों की संख्या चार लाख है। सरकार एक साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। यह एक जनवरी और एक जुलाई से प्रभावित होता है। दरअसल, 16 अक्टूबर को पीएम मोदी ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के तीन फीसदी डीए का एलान किया था। इसके बाद माना जा रहा था कि सीएम नीतीश कुमार दीपावली और छठ से पहले राज्यकर्मियों को डीए का लाभ देने का एलान कर दे। 22 अक्टूबर को कैबिनेट की मीटिंग हुई लेकिन इस प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगी।
More Stories
शिवसागर में बाढ़ से उजड़े घर, फसलें और हजारों परिवार प्रभावित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का...
सांसद खेल योजना को बढ़ावा देने का दिया निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा के नए चुने गए राज्यसभा सांसदों और हाल ही...
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अमित शाह से मिले किरेन रिजिजू
संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने...
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...

Average Rating