फिल्म स्टार मनोज बाजपेई की जमीन रजिस्ट्री में हुई अनियमितताएं, रिपोर्ट दो दिन में पूरी
उत्तराखंड:- फिल्म स्टार मनोज बाजपेई को जमीन खरीदवाने के लिए नियम-कायदे ताक पर रख दिए गए। सूत्रों का दावा है कि प्रदेश के एक वरिष्ठ राजनेता के प्रभाव में जब उनकी जमीन की रजिस्ट्री की गई तो सारी रिपोर्ट दो दिन में ही पूरी कर दी गई थी। देर शाम रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की गई थी।
मनोज बाजपेई ने 2021 में अल्मोड़ा के लमगड़ा विकासखंड के कपकोट गांव में लगभग 15 नाली जमीन खरीदी थी। कथित तौर पर इस खरीद का उद्देश्य एक ध्यान और योग केंद्र का विकास करना बताया गया था। फिल्म स्टार की यह जमीन भी जांच के दायरे में है। शासन में तैनात एक वरिष्ठ नौकरशाह पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। चर्चा है कि बाजपेई की जमीन भी जब्त की जा सकती है। हालांकि, डीएम आलोक कुमार पांडे ने कहा कि जमीन जब्त की जाएगी या नहीं, यह तो जांच के आधार पर ही तय किया जा सकता है। फिलहाल जमीन खरीद के मामले में मानकों को पूरा नहीं करने की बात सामने आई है। अभी इस मामले में जांच जारी है, कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शासन को भी इस बारे में अवगत करा दिया गया है। डीएम का स्पष्ट कहना है कि जहां कहीं भी नियमों के उल्लंघन का मामला पाया जाएगा उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की जांच के मुताबिक तीन अन्य की जमीन भी जब्त की जा सकती है। ऐसे में 23 अलग-अलग मामलों की जांच की जा रही है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating