मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में श्रद्धा पूर्वक पूजा की, आशीर्वाद लिया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद लिया। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्तयमुनि के स्यालसौड़ में आयोजित अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन में हर उम्र के वर्ग को छूने की कोशिश की, जिसमें वह सफल भी रहे। बच्चों से दुलार तो बड़ों से स्नेह के साथ मिले। साथ ही बुजुर्ग और मातृशक्ति के प्रति सम्मान भी दर्शाया।
मुख्यमंत्री ढोल-दमाऊं वादकों से मिले और उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही उन्हें लोक संस्कृति के संरक्षण में किए जा रहे कार्य के प्रति धन्यवाद भी दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं ढोल को अपने कांधों पर रखा और कुछ देर तक थाप भी दी, जिसे देखकर अन्य लोग भी खुशी से गदगद हो गए।
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। भ्रमण के दौरान सुबह की सैर पर ढाबे में चाय की चुस्की हो या फिर महिलाओं के साथ बैठक गोबर के दिए बनान सहित अन्य कार्यों ने उन्हें अलग पहचान दी है। इसका परिचय उन्होंने अगस्त्यमुनि में भी दिया।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating