13 नवंबर से शुरू होंगी गौचर और जोशियाड़ा के बीच हेली सेवाएं, हर सप्ताह छह दिन होगी सेवा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुभारंभ
देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को तीन हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें राज्य के भीतर संचालित होने वाली देहरादून से गौचर और देहरादून से जोशियाड़ा के बीच पवन हंस क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत हेली सेवाएं संचालित करेगी। वहीं, दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का संचालन एलायंस एयर करेगी। प्रदेश में हेली व हवाई सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इस क्रम में चमोली के गौचर और उत्तरकाशी के जोशियाड़ा के लिए नई हेली सेवा शुरू की जा रही है। ये हेली सेवाएं 13 नवंबर से प्रत्येक सोमवार से लेकर शनिवार के बीच संचालित होगी।
देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से हेली सेवा सुबह साढ़े नौ बजे चलेगी। वहीं गौचर से सहस्रधारा के लिए यह हेली सेवा सुबह 10.40 पर संचालित होगी। इस हेली सेवा में आरंभ स्थल से लेकर गंतव्य की दूरी 50 मिनट में तय की जाएगी। इसी प्रकार सहस्रधारा से जोशियाड़ा के लिए यह हेली सेवा दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, जोशियाड़ा से यह हेली सुबह दोपहर एक बजे चलेगी। यह दूरी 41 मिनट में तय होगी। इन दोनों हेली सेवाओं का शुरुआती किराया तीन हजार रुपये रखा गया है। 20 नवंबर के बीच किराये में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
वहीं, दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। दिल्ली से यह सेवा सुबह 9:20 पर प्रस्थान करेगी। पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए यह सेवा सुबह 11.15 बजे प्रस्थान करेगी। ये हवाई सफर एक घंटा 45 मिनट का रहेगा। इसका शुरुआती किराया 2499 रुपये रखा गया है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating