मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में उत्तराखंड में रोपवे विकास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
उत्तराखण्ड में रोपवे विकास के नितांत महत्व को देखते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने रोपवे विकास हेतु राज्य सरकार की एकमात्र नोडल एजेंसी निर्धारित किए जाने के सम्बन्ध में सचिवालय में आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, पेयजल, सिंचाई व ब्रिडकुल ( BRIDCUL) के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव ने राज्य में रोपवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के सम्पूर्ण विकास, कन्सलटेंसी, टेक्निकल व अन्य सम्बन्धित सेवाओं के लिए ब्रिडकुल को विशेषज्ञ एजेंसी घोषित किए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों व हितधारकों की सहमति लेते हुए अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में ब्रिडकुल रोपवे एवं अन्य निर्माण कार्यों में विशेषज्ञता, अनुभव एवं पर्याप्त मानव संसाधन रखती है। ब्रिडकुल के अनुभवों एव विशेषज्ञता का लाभ रोपवे विकास में लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे रोपवे विकास के प्रोजेक्टस में तीव्रता से प्रगति सुनिश्चित होगी। बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, पंकज कुमार पाण्डेय, धीराज गर्ब्याल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating