कांग्रेस के मनोज रावत के लिए उपचुनाव में नया मौका, 2017 में मिली थी सफलता

Read Time:1 Minute, 47 Second

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रत्याशी की घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रत्याशी की घोषणा की। मनोज रावत ने पहली बार 2017 में केदारनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद दूसरी बार 2022 विस का चुनाव हार गए। मनोज 12557 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। उपचुनाव में कांग्रेस ने एक फिर से मनोज पर दांव लगाया है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरीश रावत, गणेश गोदियाल, विधायक प्रीतम सिंह समेत अन्य नेताओं की पैरवी से मनोज रावत ने टिकट पाने में बाजी मारी। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत 28 अक्तूबर नामांकन करेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, डॉ. हरक सिंह रावत समेत पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *