भारत की सिलिकॉन वैली में बाढ़, प्रशासन ने लोगों को निकालने के लिए उतारी नौकाएं
भारत की सिलिकॉन वैली, बंगलूरू की सड़कों पर नाव चल रही है। दरअसल बीती रात हुई भारी बारिश के चलते शहर भर में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई सड़कें जलभराव की वजह से बंद हैं और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने सड़कों पर नौकाएं उतार दी हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा जा रहा है और लोग खराब आधारभूत ढांचे को लेकर प्रशासन पर नाराजगी निकाल रहे हैं।
भारी बारिश के चलते बंगलूरू की कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे यातायात और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के एसीपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लोगों को कोगिलु जंक्शन से आईएएफ की तरफ जाने वाली सड़क के बंद होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ‘जलभराव के चलते सड़क बंद है और वहां राहत और बचाव कार्य चल रहा है।’ सोमवार को बंगलूरू में 56 वर्षीय महिला की खुले मेनहॉल में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल महिला अपने पति के साथ स्कूटर पर सवार होकर जा रही थी, इसी दौरान एक वाहन ने उनके स्कूटर में टक्कर मार दी और टक्कर लगने से महिला खुले मेनहॉल में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगलूरू ग्रामीण इलाके में आज सुबह तक 176 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं बंगलूरू शहरी इलाके में 157 एमएम बारिश हुई है। बारिश के चलते शहर में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की और बृहत बंगलूरू महानगर पालिका और राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। लोगों ने शहर के आधारभूत ढांचे पर सवाल खड़े किए। भारी बारिश के चलते बंगलूरू में उड़ान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। सोमवार रात को 20 से ज्यादा उड़ान सेवाओं में देरी हुई। दिल्ली से जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट और इंडिगो की चार उड़ान सेवाओं को भारी बारिश के चलते चेन्नई डायवर्ट किया गया। वहीं भारी बारिश और जलभराव के चलते शहर के स्कूल बंद रखे गए हैं।
More Stories
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...
Explainer: क्यों गिर रहे हैं IT शेयर? क्या AI वाकई छीन लेगा सॉफ्टवेयर कंपनियों की ‘प्राइसिंग पावर’?
भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। आईटी सेक्टर (IT Sector) में...
जम्मू-कश्मीर: खन्नीटॉप में सेना की बस खाई में गिरने से मचा हड़कंप, 17 जवान थे सवार।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से आज एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ के खन्नीटॉप इलाके में...
क्या टाटा की एयर इंडिया को मिला था ‘खराब’ विमान? बोइंग 787 की क्वालिटी और इंजीनियरिंग पर उठे गंभीर सवाल।
पिछले साल 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे ने...
जम्मू-कश्मीर के चतरू में ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की घेराबंदी तेज।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक...

Average Rating