बिश्नोई को खत्म करने वाले पुलिसकर्मियों को 1,11,11,111 रुपये का पुरस्कार
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी के बाद से चर्चाओं में है। हालांकि, अब बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए क्षत्रिय करणी सेना ने बड़े इनाम का एलान किया है। संगठन के अध्यक्ष राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई को मारने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी को 1,11,11,111 रुपये (एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह) का इनाम देने की घोषणा की है। बता दें कि करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में भी बिश्नोई गैंग का नाम आया था।
करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह खुलेआम लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1,11,11,111 रुपये देने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे अनमोल रत्न एवं धरोहर अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के हत्यारे लॉरेंस बिस्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को क्षत्रिय करणी सेना 1,11,11,111 रुपये (एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह) पुरस्कार के तौर पर देगी। उस बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा। जय मां करणी।’
लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल ड्रग तस्करी के एक मामले में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। आपको बताते चलें कि अप्रैल में मुंबई में सलमान खान के घर ग्लैक्सी के बाहर गोलीबारी, फिर एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी की हत्या में उसका नाम सामने आया। सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में क्षत्रिय करणी सेना प्रमुख ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने हमारे अनमोल रत्न और विरासत अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का हत्यारा है।
More Stories
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का वीडियो तेजी से वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धर्म,...
विधान भवन के बाहर सपा का प्रदर्शन, लगाए सरकार विरोधी नारे
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।...
वैश्विक बाजार में तेल सस्ता, भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट...

Average Rating