पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंडी हवाओं से मिलेगी थोड़ी राहत

Read Time:3 Minute, 40 Second

देहरादून: अक्टूबर में भी मौसम की बेरुखी से लोग गर्मी से परेशान हैं। पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंडी हवाओं से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस बीच चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है, जबकि कई रास्ते अब भी अवरुद्ध हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

देहरादून में मानसून के बाद तापमान में बढ़ोतरी से दिन के समय गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही गर्म मिजाज जारी रहने की संभावना है और सर्दी का मौसम आने में अभी थोड़ा समय बाकी है। हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक का अहसास जरूर हो रहा है, लेकिन दिन की तेज गर्मी लोगों के लिए असहनीय बनी हुई है। बारिश रुकने के बाद चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। अब तक चारों धामों, हेमकुंड साहिब और गोमुख में कुल 39,35,957 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। इनमें बद्रीनाथ धाम में 10,80,788, केदारनाथ धाम में 12,93,350, गंगोत्री में 7,31,143, यमुनोत्री धाम में 6,40,889 और हेमकुंड साहिब में 1,81,610, गौमुख में 8,177 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। धामों के कपाट बंद होने से पहले तीर्थयात्रियों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों का मौसम साफ रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन ज्यादातर जगहों पर शुष्क मौसम बना रहेगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक ने दस्तक दे दी है, जिससे दिन में ठंडी हवाओं के चलते गर्मी से राहत मिल रही है। हालांकि बारिश न होने के कारण दिन में चटक धूप तापमान को बढ़ा रही है। पहाड़ों में साफ मौसम के कारण लोगों को राहत मिली है, और बरसात के बाद की आपदा से प्रभावित जनजीवन अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है।

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *