त्रिवेणी घाट पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, जाम की स्थिति बनी - Uttarakhand Samachar

नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में सुबह से ही श्रद्धालु त्रिवेणी घाट पूजा अर्चना व स्नान के लिए पहुंचने शुरु हो गए। जिससे यहां जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ के बावजूद पुलिस ने यहां चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित नहीं की थी।

भीड़भाड़ के बीच वाहनों की आवाजाही से यहां जाम की स्थिति बनी रही। स्थिति यह थी कि पैदल भी लोग आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। करीब  साढ़े आठ बजे जाम से परेशान एक युवक ने यहां हंगामा शुरू कर दिया। युवक इस दौरान यहां से गुजर रहे एक वाहन की छत पर चढ़ गया।

वाहन पर विधायक की प्लेट लगी हुई थी। हालांकि वाहन में सिर्फ चालक ही मौजूद था। बाद में पुलिस युवक को उतार कर चौकी ले आई। वाहन पौड़ी जनपद के किसी विधायक का बताया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *