तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में बड़ा धमाका, भीषण आग लगी!
तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के होसुर में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में धमाका हुआ है। इस धमाके के चलते प्लांट के बड़े हिस्से में भीषण आग लग गई। आग से प्लांट में भारी नुकसान की आशंका है। आग प्लांट के सेलफोन मैन्युफैक्चरिंग सेक्शन से शुरू हुई, जिसके बाद प्लांट के सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग से प्लांट को भारी नुकसान हुआ है। आग शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे लगी। इसके बाद प्लांट से धुएं का गुबार उठता देखा गया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की।
घटना के समय प्लांट में 1500 के करीब कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी बयान जारी कर होसुर स्थित प्लांट में आग लगने की पुष्टि की है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि आग लगने पर आपातकालीन प्रोटोकॉल का पालन किया गया और सभी कर्मचारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आग की घटना के चलते तीन कर्मचारियों को सांस संबंधी परेशानी हुई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है।
More Stories
उद्धव ठाकरे बोले- ‘गद्दारों’ को भरोसा दिया जा रहा कि PM उनके साथ हैं
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी हालिया मुलाकातों को लेकर सवाल उठाए...
दलितों की सुरक्षा को लेकर मायावती ने गुजरात सरकार पर साधा निशाना
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुजरात के चर्चित ऊना दलित पिटाई...
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई की तैयारी, भारत भी अमेरिकी निशाने पर
अमेरिकी सीनेट ने रूस और ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा करने वाले एक अहम विधेयक को भारी बहुमत...
पंजाब में फिर किसान बनाम सरकार, अमन अरोड़ा के कार्यक्रम का विरोध
सुनाम के कस्बा लौंगोवाल पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को शनिवार को किसानों...
PM मोदी के साथ राघव चड्ढा की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, पोस्ट में कही ये बात
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की है। इस मुलाकात के...
संसद सत्र में विपक्ष की तैयारी तेज, इंडिया गठबंधन को भी किया अलर्ट
संसद के मानसून सत्र के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सभी...

Average Rating