ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीजे के कारण हाईटेंशन तार के संपर्क में आकर तीन लोग झुलसे, शाहजहांपुर में एक की मौत, दो लोग अस्पताल में - Uttarakhand Samachar

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के जुलूस में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखा डीजे से हाईटेंशन लाइन का तार छूटने से करंट उतर आया। ट्रॉली में बैठे तीन लोग झुलस गए। इनमें एक युवक को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। दो लोगों का उपचार चल रहा है।
बंडा में सोमवार को बारावफात पर जुलूस निकल रहा था। जुलूस में मोहल्ला मुरादपुर का नजीर (45) भी शामिल था। वह कई लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार था। ट्रॉली में रखा डीजे ऊपर से निकली बिजली की लाइन से छू गया। इससे ट्रॉली में करंट उतर आया। हादसे में नजीर समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
आननफानन सभी लोगों को सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में नजीर को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम संजय कुमार पांडेय व सीओ पंकज पंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *