दिल्ली, पंजाब और तमिलनाडु के 46 यात्री भूस्खलन के बाद फंसे, हेलिकॉप्टर द्वारा किया गया सफल रेस्क्यू
भूस्खलन के चलते अवरुद्ध आदि कैलास यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे दिल्ली, पंजाब और तमिलनाडु के 46 यात्रियों का रविवार को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, नारायण आश्रम में रुके यात्रियों को सोमवार को हेली सेवा से रेस्क्यू किया जाएगा।
वहीं, रेस्क्यू अभियान के सफल संचालन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीएम और एसएसपी संग एनडीआरएफ, एसएसबी और सिविल एविएशन की टीम की सराहना की। सीएम के निर्देश पर यह पूरा रेस्क्यू अभियान चला और उन्होंने खुद इस अभियान की निगरानी की।
सीएम धामी ने कहा, यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश-विदेश के यात्री सुरक्षित माहौल में यात्रा कर सकें, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वहीं, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया, आदि कैलास मार्ग के कई स्थानों पर यात्री फंस गए थे। इसकी सूचना जिला प्रशासन ने दी।
इसके बाद हेलिकॉप्टर से यात्रियों को रेस्क्यू करने का अभियान चलाने का फैसला किया गया। इसके बाद रविवार को कई जगहों से 46 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है। यात्री 13 सितंबर को बारिश के दौरान हुए भूस्खलन में फंस गए थे। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, दल में शामिल एक यात्री स्वदेश नंदचहल की स्वास्थ्य खराब होने से मौत हो गई थी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बंद अवरुद्ध मार्गों को खोला जा रहा है। सीएम ने संबंधित विभागों को बंद मार्गों को जल्द खोलने की हिदायत दी है। पिछले 24 घंटे में 60 अवरुद्ध मार्गों को खोल लिया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन की अध्यक्षता में सोमवार को सभी जिलों के प्रभारी अधिकारी, आपदा प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई है।
More Stories
“एक CM को जेल में डालना पीएम को शोभा नहीं देता”— बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल की हुंकार।
दिल्ली की आबकारी नीति (शराब नीति) मामले में शुक्रवार को स्पेशल जज जीतेंद्र सिंह की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते...
10 करोड़ का ‘परिवार’: इंस्टाग्राम पर मोदी का दबदबा, अमेरिकी राष्ट्रपति भी छूटे पीछे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। 24 फरवरी...
जिम्बाब्वे मैच से क्यों बाहर थे रिंकू सिंह? पिता की बीमारी और निधन की खबर ने झकझोरा।
ग्रेटर नोएडा/अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे रिंकू सिंह के लिए आज का दिन बेहद कठिन है। टी20 वर्ल्ड कप...
चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश: झारखंड पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शुरू की जांच, DGCA को दी गई सूचना।
झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एक भीषण विमान हादसा हुआ है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली...
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...

Average Rating