सीएम धामी ने जन्मदिन पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा, प्रदेशवासियों से की आपदा पीड़ितों की मदद की अपील

Read Time:3 Minute, 49 Second

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी। सोशल मीडिया पर सीएम धामी को जन्मदिन की खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है किया है कि इस अवसर पर आपदा पीड़ितों के पास पहुंच कर उनकी हर संभव मदद करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। राज्य की देवतुल्य जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक शुभकामनाएं, जो राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जियें। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है। बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा की गई। और केदारनाथ धाम में षोडशोपचार एवं रूद्राभिषेक पूजा संपन्न हुई। कहा कि मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बदरी- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *