नयी दिल्ली: दिल्ली से दुःख भरी खबर आ रही है जहां सत्य निकेतन इलाके में आज एक मकान के ढह जाने से पांच मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो मकान गिरा है, उसकी मरम्मत का काम किया जा रहा था। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक ने बतायाए हमें अपराह्र लगभग 1य24 बजे यहां सत्य निकेतन इमारत संख्या 173 में एक मकान गिरने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि पांच मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच पुलिस ने बताया कि उनकी टीम भी मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान में मदद कर रही है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation यू.पी: बिना मान्यता चल रहे स्कूल होंगे बंद,लगेगा जुर्माना कुलगाम में सीआरपीएफ बस पर ग्रेनेड से हमला