योगी सरकार लायेगी यूनिफॉर्म सिविल कोड: केशव मौर्य
उत्तर प्रदेश में भी समान नागरिक संहिता यानि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात कहकर एक नया सियासी राग छेड़ दिया है।उनका दावा है कि उत्तर प्रदेश की सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बहुत गंभीरता के साथ विचार कर रही है।
अपने बयान में मौर्य ने कहा कि सभी को समान नागरिक संहिता की मांग और उसका स्वागत करना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार भी इस दिशा में विचार कर रही है। हम इसके पक्ष में हैं और यह यूपी और देश की जनता के लिए जरूरी है उन्होंने कहा कि यह भी भाजपा के प्रमुख वादों में से एक है।
उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जब देश में सबका साथ, सबका विकास के तहत एक जैसा काम हो रहा है तब यूनिफॉर्म सिविल कोड भी लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के जो प्रमुख मुद्दे हैं उनमें धारा 370, राम मंदिर निर्माण और यूनिफॉर्म सिविल कोड हमेशा से रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण हो रहा है, धारा 370 हटाई गई लेकिन विपक्ष ने साथ नहीं दिया। अब यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू किया जाएगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे और वर्तमान में बसपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का समर्थन किया था।
More Stories
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...
Explainer: क्यों गिर रहे हैं IT शेयर? क्या AI वाकई छीन लेगा सॉफ्टवेयर कंपनियों की ‘प्राइसिंग पावर’?
भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। आईटी सेक्टर (IT Sector) में...
जम्मू-कश्मीर: खन्नीटॉप में सेना की बस खाई में गिरने से मचा हड़कंप, 17 जवान थे सवार।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से आज एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ के खन्नीटॉप इलाके में...
क्या टाटा की एयर इंडिया को मिला था ‘खराब’ विमान? बोइंग 787 की क्वालिटी और इंजीनियरिंग पर उठे गंभीर सवाल।
पिछले साल 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे ने...
जम्मू-कश्मीर के चतरू में ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की घेराबंदी तेज।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक...

Average Rating