कुमाऊं में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर लगाम, आयुक्त ने की सख्त कार्रवाई की मांग
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सावर्जनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश पुलिस विभाग को दिए हैं। आयुक्त ने पार्क और फुटपाथ की दशा सुधारने व उन्हें बेहतर बनाने को कहा है।
मंगलवार देर शाम शहर की रोड में भ्रमण के दौरान कमिश्नर ने फुट पाथ में ओपन जिम जानकारी ली, साथ ही ओपन जिम को और बेहतर बनाने की बात कही। पार्क और फुट पाथ की बेहतर देख रेख करने के निर्देश दिए। आयुक्त के पैदल घूमने के दौरान सरकारी अमले में खलबली मची रही। भ्रमण के दौरान सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान कर लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मॉल रोड में एक दुकान में कार्य करने वाले जम्मू निवासी पर रोड में तम्बाकू खाकर रोड में थूकने और मल्लीताल के चेक पोस्ट में तैनात होम गार्ड को धूम्रपान करने पर 500-500 रुपये का चालान काटने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग को खुले में धूम्रपान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पंत पार्क में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि पंत पार्क से नगर पालिका परिषद तक लाइट नहीं होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस पर आयुक्त ने मार्ग में जल्द बिजली लगाने की बात कही। इस दौरान प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ल और अन्य मौजूद रहे।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating