विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया, उत्तराखंड विधानसभा के पेपरलेस बनने से बढ़ेगी कार्यक्षमता
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा शीघ्र ही देश की उन चुनिंदा विधानसभाओं में शामिल हो जाएगी, जो पूरी तरह पेपरलेस होगी। इसके लिए देहरादून और गैरसैंण स्थित विधानसभा भवनों में नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) प्रोजेक्ट के तहत कार्य चल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विधानसभा की कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ ही हम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने देहरादून स्थित विधानसभा भवन में नेवा प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की बैठक में कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बाद में उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत दो चरणों में कार्य चल रहा है। प्रथम चरण में देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आइटी, कंप्यूटर व सहवर्ती उपकरण, तकनीकी मानव संसाधन, सिविल, इलेक्ट्रीकल से संबंधित कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेवा प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार हो रहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तय सीमा के भीतर कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। द्वितीय चरण में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन को भी ई-विधानसभा बनाया जाएगा।
बैठक में विधायक मोहम्मद शहजाद, उमेश शर्मा काऊ व वीरेंद्र कुमार जाती, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, अरुणेंद्र चौहान, संयुक्त निदेशक आइटीडीए रामा उनियाल, एनआइसी की तकनीकी सलाहकार मनीषा वालिया, विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम पंत, अनु सचिव संजय रावत, विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्याधिकारी अशोक शाह उपस्थित थे।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating