उत्तराखंड में 3000 नए बेसिक शिक्षकों की भर्ती, साथ ही एलटी टीचर और प्रधानाचार्यों की नियुक्तियों की घोषणा
श्रीनगर गढ़वाल:- सरकारी अध्यापक की भर्ती का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है.. उत्तराखंड में जल्द ही 3000 बेसिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, साथ ही एलटी टीचर, लेक्चरर और प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां भी की जाएंगी। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपते समय इस बात की जानकारी दी
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 34 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए बताया कि अब तक कुल 564 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी किया जा चुका है। पहले चरण में 454, दूसरे चरण में 76 और तीसरे चरण में आज 34 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इन सभी सहायक अध्यापकों को अपने शुरुआती पांच साल दुर्गम क्षेत्रों में कार्य करने की जिम्मेदारी दी जाएगी जहां वे दूरस्थ गांवों में शिक्षा का कार्य करेंगे।
शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर बम्पर भर्ती
मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड में जल्द ही 3,000 बेसिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही 1,500 एलटी टीचरों की भी नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा 800 लेक्चरर और 600 प्रधानाचार्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्त किए जाएंगे। 1,500 सीआरसी और बीआरसी भी भरने की योजना है। प्रत्येक प्राइमरी स्कूल में दो अध्यापक रखे जाएंगे और 100 से अधिक छात्रों वाले स्कूलों में चार अध्यापक नियुक्त किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री के ऐलान के बाद देखना होगा इन पदों पर कब तक विज्ञापन जारी होता है।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating