हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की कमी, पार्किंग विवाद में सवारियों से लेकर चालकों तक का संघर्ष
अतिथि देव भूमि का नारा बुलंद कर उत्तराखंड के सबसे अहम हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर मारपीट उत्पात की घटना आम हो गई है सवारी बैठाने के चक्कर में अब सवारी भी पिटने लगी है खास बात ये भी है की सब कुछ चौकी पिकेट के आस पास हो रहा है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन ने बाहर,रोडवेज बस स्टैंड के निकट ईरिक्शा पार्क करने को लेकर हुए विवाद में ऑटो रिक्शा चालक और आईरिक्शा चालकों के बीच जमकर लाठी डंडे चले है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आपोप लगाते हुए मायापुर चौकी कैंपस में जम रहे । दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना रोडवेज बस स्टैंड के बाहर की की है।बस स्टैंड के बाहर ई-रिक्शा का स्टैंड है।रोजाना की तरह ईरिक्शा पार्क थे। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने रिक्शा चालक को ईरिक्शा को हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में उलझ् गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पिल पड़े। सरेराह मारपीट होने से अफरा तफरी मच गई।रोडवेज बस स्टैंड पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर नहीं पहुंचे जबकि मारपीट होती रही। कुछ देर बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मायापुर चौकी पहुंचे, जहां भी हंगामा जारी रहा। एस एस आई सत्येंद्र बुटोला ने बताया किदोनों पक्षों की तरफ से दी गई शिकायत की जांच की जा रही है। जांच होना एक अलग विषय है लेकिन शहर के बीचों बीच इतनी बड़ी संख्या में लोग लाठी डंडे से लैस होकर उत्पात कर रहे है पुलिस जांच ही कर रही है।स्थानीय।लोगो में बेहद भय का आलम साफ साफ दिख रहा है।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating