महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने तीलू रौतेली पुरस्कारों की सूची की घोषणा, खेल क्षेत्र की चार प्रमुख खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024 के लिए तीलू रौतेली पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष यह पुरस्कार देहरादून से लोक संगीत विशेषज्ञ डा माधुरी बड़थ्वाल, उत्तरकाशी से समाज सेवी गीता गैरोला व पौड़ी जिले से ओलंपियन अंकिता ध्यानी समेत 13 विभूतियों को दिया जाएगा। साथ ही 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में होने वाले कार्यक्रम में सभी चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगे।
महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हर साल आठ अगस्त को तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी पुरस्कार दिए जाते हैं। इसके लिए पुरस्कार विजेताओं की सूची तैयार कर ली गई है। खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा से दिव्यांग तैराक प्रीति गोस्वामी, बागेश्वर से ताईक्वांडो खिलाड़ी नेहा देवली, हरिद्वार से पावर लिफ्टर संगीता राणा व ऊधम सिंह नगर से पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनदीप कौर को यह पुरस्कार दिया जाएगा। हस्तशिल्प के क्षेत्र में यह पुरस्कार चमोली की नर्मदा देवी रावत, हिंदी साहित्य के क्षेत्र में चंपावत से सोनिया आर्य, विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल से सुधा पाल, सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ से शकुंतला दत्ताल व टिहरी से रीना उनियाल और बहादुरी के क्षेत्र में यह पुरस्कार गुलदार से मुकाबला कर अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी को दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कार दिया जाएगा। बाल परियोजनाओं में अच्छा कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि सभी पुरस्कारों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। उन्होंने सभी चयनित विभूतियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इससे अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating