देहरादून नगर निगम वार्ड 29 में कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार विकास नेगी ने कांग्रेस मीडिया चीफ महर्षि से मुलाकात कर समस्याओं का दिया ज्ञापन
देहरादून:- देहरादून नगर निगम वार्ड 29 पूर्व डालनवाला के कांग्रेस के पार्षद पद के दावेदार विकास नेगी ने प्रदेश उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया चीफ कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि से मुलाकात कर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं पर ज्ञापन सौपा। विकास नेगी ने वार्ड 29 संजय कॉलोनी, मोहिनी रोड,लास्ट इन्द्र रोड,के क्षेत्रवासियों की क्षेत्र में 4G, 5G मोबाइल टावर लगाए जाने की समस्या को लेकर मुलाकात कर,क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। वार्ड 29 की समस्या को देखते हुए प्रदेश उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया चीफ कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने डीएम देहरादून व एसडीएम देहरादून से फोन के माध्यम से वार्ता कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं के विषय में बताया।
वार्ता के दौरान राजीव महर्षि ने क्षेत्र में 4G व 5G मोबाइल टावर के रेडिएशन से होने वाली कैंसर जैसी घातक बीमारी व हृदय रोग जैसी जानलेवा बीमारी के बारे में बताया और कहा की इससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। अतः आप शीघ्र ही मोबाइल टावर को हटाने की कार्रवाई करें। इस दौरान प्रदेश उत्तराखंड सचिव सोशल मीडिया विकास नेगी, सुधा तिवारी, दीपा देवी, शशि देवी, जाहिद खान, शराफत भाई, मोहम्मद अर्श, आदि वार्ड 29 के क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating