उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देहरादून के भागीरथ पुरम में एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अमलतास (Golden Shower Tree ) के पौधे का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेशवासियों से विशेषकर युवाओं से वृक्षारोपण की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान सीएस श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का यह लोकपर्व विश्व एवं मानव जगत को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली से खुशहाली का संदेश देता है। मुख्य सचिव ने सभी लोगों से हरेला पर्व के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण करने तथा वृक्षारोपण की फोटो व जानकारी merilife.org पर अपलोड करने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation देहरादून नगर निगम वार्ड 29 में कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार विकास नेगी ने कांग्रेस मीडिया चीफ महर्षि से मुलाकात कर समस्याओं का दिया ज्ञापन डोडा के देसा वन क्षेत्र में आतंकियों के साथ मुठभेड़, चार जवान शहीद हुए, शहीद जवानों की याद में मुख्यमंत्री ने कहा: यह समाचार अत्यंत दुःखद है