दून में मौसम ने लिया मोड़: हाल की बारिश सामान्य स्तर से काफी कम
देहरादून:- देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के साथ ही हल्की धूप खिल रही है। उमस बढ़ने से गर्मी बेहाल कर रही है। हालांकि, दून और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के एक से दो दौर हो रहे हैं। लेकिन बीते एक सप्ताह में वर्षा सामान्य से काफी कम हुई है।
मौसम विभाग की ओर से आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है।
मैदानी क्षेत्रों में खिली धूप
उत्तराखंड में बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन वर्षा का दौर धीमा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कहीं-कहीं हल्की से बेहद हल्की बौछारें पड़ रही हैं। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच धूप खिलने से उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है। बीते एक सप्ताह में प्रदेशभर में सामान्य से आधी वर्षा दर्ज की गई। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान भी सामान्य से अधिक है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं। बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की आशंका है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating