उत्तराखंड: पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में प्री-मॉनसून बारिश से ठंडक मिली
उत्तराखंड में इस बार मानसून आने में सात दिन की देरी हो गई है। हालांकि, बीते दो दिन से प्रदेशभर के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाकों में प्री मानसून की बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, शुक्रवार को भी देहरादून समेत प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश होने के आसार है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है 28 और 29 जून को होने वाली बारिश के साथ मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद 30 जून और एक जुलाई को भी प्रदेशभर में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के चलते प्री-मानसून की बारिश में कमी आई है। यही वजह रही कि इस बार मई-जून में कई बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की गई।
उत्तराखंड में जून में अभी तक प्री-मानसून में 60 फीसदी कम बारिश हुई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो हरिद्वार में तो न के बराबर बारिश हुई है। जबकि, सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में हुई। यहां 27 जून तक 122 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से पांच फीसदी ही कम है। देहरादून की बात करें तो यहां भी सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा। किसी भी जिले में बारिश सामान्य के आंकड़ों को भी नहीं छू पाई।
मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह – इस बार उत्तराखंड में मानसून आने में सात दिन की देरी हुई है। 28 और 29 जून को कुछ जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। दोनों दिन बारिश होने के बाद प्रदेशभर में मानसून पूरी तरह से प्रवेश कर जाएगा। जुलाई में सभी जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating