बारिश की संभावना: प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी में भी आसमान में हल्के बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पिथौरागढ़ बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, देहरादून, टिहरी एवं पौड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
देहरादून जिले में मिलाजुला मौसम रहने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 और 30 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की आशंका है।
इससे रास्ते भी प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में खासतौर पर चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को पूर्वानुमान के अनुसार सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। रविवार को देहरादून में बारिश होने से अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर में अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 28.2, मुक्तेश्वर में अधिकतम 23.8 और न्यूनतम तापमान 16.4 और नई टिहरी में अधिकत तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating