उत्तरकाशी वन क्षेत्र में जंगल की आग: पहाड़ी सड़कों पर हादसे का खतरा
उत्तरकाशी से लगे वन क्षेत्र में जंगल की आग विकराल होती जा रही है। मंगलवार शाम को मुखेम रेंज के जंगल में लगी आग चारधाम बाईपास मार्ग बड़ेथी-मनेरा के पास पहुंच गई। इस दौरान आग के चलते पहाड़ी से सड़क पर पत्थर भी गिरे। सूचना पर पहुंची वन विभाग व अग्निशमन की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है।
यहां बीते तीन दिनों से जिला मुख्यालय से लगे जंगल धधक रहे हैं। सबसे ज्यादा वनाग्नि की घटनाएं मुखेम रेंज में हो रही हैं। गत रविवार को मुखेम रेंज के जंगल में आग लगी थी। जो कि गत सोमवार को बड़े क्षेत्र में फैली। डांग, पोखरी गांव के ऊपर से लेकर मनेरा के ऊपरी क्षेत्र तक जंगल जलता रहा। मंगलवार को आग चारधाम बाईपास मार्ग बड़ेथी-मनेरा के पास पहुंच गई। जिससे वहां मार्ग पर पत्थर भी गिरे। इस दौरान यात्री वाहनों ने भी जोखिम के बीच आवाजाही की।
सूचना पर पहुंची वन विभाग व अग्निशमन की फायर टीम पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। मुखेम रेंज की वन क्षेत्राधिकारी पूजा चौहान ने बताया कि यह आग सिविल वन भूमि में लगी है। वनकर्मी डांग गांव की खेती की तरफ से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया कि शुरू में कुछ पत्थर गिरे थे। जो अब गिरना बंद हो गए हैं। बताया कि मौके पर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद हैं। फायर व अग्निशमन की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
More Stories
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...
भारी बारिश से उत्तराखंड में बिगड़े हालात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में मूसलाधार...
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...
AICC ने दी उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम को मंजूरी, 107 प्रदेश सचिव भी बनाए गए
देहरादून:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की नई कार्यकारिणी का ऐलान...
संतों ने दिया आशीर्वाद, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को मिला समर्थन
हरिद्वार: भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ प्रस्तावित विशेष कांवड़ यात्रा को...

Average Rating